Jaspuria B.Ed. College Logo

Jaspuria B.Ed. College

B.Ed. & D.El.Ed. | NCTE Recognized | Affiliated to Ranchi University & JAC, Ranchi

Notices Hero

Official Circulars

Notice Board

Access all formal notifications, examination schedules, and administrative circulars issued by the institution.

All Notices

Date Category Subject / Title Action
06 Sep 2026
Academic

झारखण्ड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में माननीय मंत्री स्वर्गीय श्री सुदीप कुमार सोनू के निधन पर दिनांक 06.09.2026 एवं 07.09.2026 को राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है

दिनांक 07.09.2026 (सोमवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रखने का निर्देश दिया गया है। उक्त राजकीय शोक एवं सरकारी निर्देश के सम्मान में महाविद्यालय में दिनांक 07.09.2026 (सोमवार) को विद्यालय का शैक्षणिक एवं कार्यालयीन कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयीन गतिविधियाँ दिनांक 08.09.2026 (मंगलवार) से अपने निर्धारित समयानुसार पुनः संचालित होंगी।

05 Sep 2026
Academic

TEACHERS DAY

DATE: 05 SEPTEMBER 2025 TIME: 10.30 AM VENUE: MULTIPURPOSE HAL

03 Sep 2026
Academic

COMMENCEMENT OF B.Ed. 2026-28 (1st Year) CLASSES & ORIENTATION PROGRAMME

All the newly admitted B.Ed. 2026-28 (1st Year) Trainees are hereby informed that the regular classes for the Ist Year of the B.Ed. Programme shall commence from 07.09.2026 (Monday).

03 Sep 2026
General

श्री कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर दिनांक 04.09.2026 दिन शुक्रवार को महाविद्यालय में अवकाश रहेगा

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग, प्रशिक्षुओं एवं कार्यालय सहायकों को सूचित किया जाता है कि श्री कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर दिनांक 04.09.2026 दिन शुक्रवार को महाविद्यालय में अवकाश रहेगा।

01 Sep 2026
Examination

the Examination Programme of B.Ed Part-I (2025-2027)

12.09.2026 (Saturday) Childhood and Growing UP I 15.09.2026 (Tuesday) Contemporary India and Education II 18.09.2026 (Friday) Learning and Teaching III 21.09.2026 (Monday) Language Across the Curriculum IV 24.09.2026 (Thursday) Understanding Disciplines and Subject V 26.09.2026 (Saturday) Gender School and Society VI 28.09.2026 (Monday) Pedagogy of a School Subject VIIA

27 Aug 2026
Academic

Celebration of Sawan Mahotsav on 27th August 2026

This is to inform all students and staff members that Sawan Mahotsav will be celebrated with great enthusiasm and traditional fervor on Thursday, 27th August 2026, in the College premises. Various cultural programs and other activities will be organized to mark the occasion. All students are encouraged to participate and showcase their talents

27 Aug 2026
Academic

रक्षा बंधन के अवसर पर दिनांक 28.08.2026 दिन शुक्रवार को महाविद्यालय में अवकाश रहेगा

महाविद्यालय के B.Ed. & D.El.Ed. वर्ग, प्रशिक्षुओं एवं समस्त प्राध्यापक तथा कार्यालय सहायकों को सूचित किया जाता है कि रक्षा बंधन के अवसर पर दिनांक 28.08.2026 दिन शुक्रवार को महाविद्यालय में अवकाश रहेगा।दिनांक 29.08.2026 दिन शनिवार को महाविद्यालय यथावत् संचालित होगा।

25 Aug 2026
Academic

विद्यालय इंटर्नशिप कार्यक्रम हेतु कार्यशाला-सह-उन्मुखीकरण सत्र on 31 Augyst

(डी. एल.एड. सत्र 2025–2027 के प्रशिक्षुओं हेतु) डी. एल.एड. सत्र 2025–2027 के सभी प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि विद्यालय इंटर्नशिप कार्यक्रम (School Internship Programme) के अंतर्गत विद्यालय आवंटन पत्र (School Internship Allotment Letter) वितरण से पूर्व एक कार्यशाला-सह-उन्मुखीकरण एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को विद्यालय इंटर्नशिप कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ एवं दिशा-निर्देश प्रदान करना है। सत्र के दौरान विद्यालय में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, प्रशिक्षु शिक्षक की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज, उपस्थिति संबंधी नियम, आचार-संहिता, पाठ योजना (Lesson Plan) निर्माण, अभिलेख संधारण, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, प्रशिक्षुओं की शंकाओं का समाधान भी संबंधित शिक्षकों द्वारा किया जाएगा।

N/A
25 Aug 2026
Examination

B.Ed. Batch 2025-2027 are hereby informed that the Pre-University Examination will commence from 31 August 2026.

Attendance in the examination is compulsory for all students. Students are instructed to report to the examination hall on time and strictly adhere to all examination rules and instructions issued by the college.

25 Aug 2026
General

जसपुरिया बी.एड. कॉलेज, बिसा में विशेष मतदाता नामांकन अभियान

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), 2026 के अंतर्गत जसपुरिया बी.एड. कॉलेज, बिसा, गेतलसूद, अनगड़ा, रांची में विशेष मतदाता नामांकन एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर आदित्य कुमार झा एवं सादिया सुलताना ने जसपुरिया बी.एड. कॉलेज का दौरा कर विशेष मतदाता नामांकन अभियान की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऐसे सभी पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नामांकन के लिए प्रोत्साहित करना था, जो 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों या करने वाले हों। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार SIR-2026 के अंतर्गत दावे एवं आपत्ति की अवधि 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, नामांकन एवं सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें ECI NET मोबाइल ऐप तथा Voters' Service Portal के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पात्र विद्यार्थियों को अपने मोबाइल में ECI NET ऐप डाउनलोड कर, यदि वे पहले से मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हैं, तो ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जसपुरिया बी.एड. कॉलेज के बी.एड. प्रथम वर्ष एवं डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण तथा *किंगपिन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि SIR के दौरान मतदाता के रूप में नामांकन स्थायी/गृह पते अथवा माता-पिता के सामान्य निवास स्थान पर किया जाना है, न कि शैक्षणिक उद्देश्य से अस्थायी रूप से रह रहे हॉस्टल के पते पर। कॉलेज परिसर में आयोजित इस अभियान से युवा विद्यार्थियों में मतदाता अधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवा मतदाताओं का मतदाता सूची में नामांकन सुनिश्चित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना रहा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने भी शैक्षणिक संस्थानों से सभी पात्र युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत नामांकन में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है। जसपुरिया बी.एड. कॉलेज परिवार ने इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अभियान को सफल बनाने तथा पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

N/A